सतगावां प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा गुरुवार को मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान

सतगावा से कौशल पांडेय की रिपोर्ट
बेबलिंक बना दे

सतगावां प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा गुरुवार को मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन )का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह, बीपीओ उपेन्द्र कुमार बीआरसी राजेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से बिधिवत शुभारंभ किया ,प्रशिक्षक के रूप में रविकांत कुमार गुप्ता,संजीव कुमार ,सुनिल कुमार दास,मोहम्मद जमील अख्तरआदि थे प्रशिक्षकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ग प्रथम से तीन के बच्चों को मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का अवगत कराना है इसका आयोजन निपुण भारत योजना के तहत किया जा रहा है प्रशिक्षण का लक्ष्य है कि बच्चों को तीसरी कक्षा तक की दक्षता हासिल कराई जाए उन्हें पढ़ना लिखना एवं मूलभूत संख्या ज्ञान से परिचित कराना है एवं प्रशिक्षण में शिक्षकों को निरंतर क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर अभय कुमार शर्मा, प्रभात कुमार ,भुनेश्वर यादव ,रविन्द्र रजक,राजीव रंजन,रंजीत कुमार,हाकिम अंसारी,विजय कुमार ,सुनील कुमार पांडेय, विष्णु प्रसाद यादव रेणुका देवी,महेश राम,मीणा कुमारी, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!