सहायक रिटर्निग अधिकारी व सीओ नदबई ने संयुक्त रूप से किया वनरेबल बूथ खेडीदेवी सिंह का निरीक्षण

सहायक रिटर्निग अधिकारी व सीओ नदबई ने संयुक्त रूप से किया वनरेबल बूथ खेडीदेवी सिंह का निरीक्षण

नदबई. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भरतपुर व डीग जिले में चिह्नित 81 वनरेबल बूथों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत आज सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नदबई गंगाधर मीणा एवं वृत्ताधिकारी नदबई पूनम भरगड द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेडी देवीसिंह (वनरेबल बूथ) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा भयग्रस्त मतदाताओं से सम्पर्क कर उनको भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया । इस मौके पर हल्का पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं सुपरवाईजर, बीएलओ एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।।

भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!