सामाजिक समरसता का प्रतीक है रक्षाबंधन – हनुमान दास

धौलपुर
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर धौलपुर की रिपोर्ट

सामाजिक समरसता का प्रतीक है रक्षाबंधन – हनुमान दास

एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षाबंधन

धौलपुर। ‘धर्माे रक्षति रक्षितः अर्थात धर्म की रक्षा करने वाले का ही धर्म रक्षा करता है। महाभारत में श्रीकृष्ण ने मनु स्मृति की वर्णित श्लोको का अर्थ समझाते हुए अर्जुन को बताया था। आज उसी धर्म की रक्षा के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा, अपने धर्म की रक्षा करनी होगी। रक्षाबंधन केवल भाई बहनों का ही त्योहार नहीं है। भारत वर्ष का प्रत्येक दिन उत्सव है। कण-कण देवता है। इसमें रक्षाबंधन भी शामिल है।’ यह बात गंगाबाई बगीची धौलपुर स्थित श्री राम दरबार मंदिर के महंत हनुमान दास महाराज ने रक्षा सूत्र कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भारत की सनातनी परंपरा है। इसके पीछे संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रहती है। कहा कि रक्षाबंधन राष्ट्र की रक्षा व सामाजिक समरसता का पर्व है। महंत हनुमान दास ने राजा बलि की कथा सुनाते हुए कहा कि माता लक्ष्मी ने बलि को रक्षा सूत्र बांध कर अपने पति की मुक्ति मांगी थी। देवासुर संग्राम में देवराज इंद्र को देवमाता शचि ने रक्षा सूत्र बांध कर उनकी विजयी की कामना की थी। द्रोपदी ने भगवान कृष्ण को साड़ी का एक टुकडा बांधा था। उसके प्रतिफल में श्री कृष्ण ने अनेकों साड़ियां देकर उनकी रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि भले ही इसका नाम कुछ भी रहा है। यह त्याग, तपस्या, संस्कृति का ही प्रतीक है।

कार्यक्रम में बोलते हुए अनुराग शर्मा ने कहा कि अब वक्त आ गया है समाज को समृद्ध बनाने के लिए हिंदूओं को जागृत होना होगा। अखंड भारत की कल्पना फिर से साकार करनी होगी, इसके लिए प्रत्येक भारतीय को जुटना होगा। भारत का पुराना वैभव पुन: लौटाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में वर्तमान हालात को देखते हुए सामाजिक समरता की बहुत जरूरत है। समाज के उत्थान के लिए विभिन्न वर्ग भले ही अलग अलग कार्य करें, लेकिन दुष्ट शक्तियों से मुकाबले के लिए सब एकजुट होकर जुटें। हमारी संस्कृति का स्मरण करने के साथ ही उसे बढ़ावा देने के लिए कार्य करना होगा।

इस दौरान कार्यक्रम में गोपाल अवस्थी, दामोदर लाल मीणा, दुष्यंत शर्मा आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में महंत हनुमान दास महाराज ने भगवान श्रीराम दरबार में राखी बांधने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान रामख्तियार, रिंकू, बंटी बघेला, रंजीत कोली, सुनील बंसल, राजेश माहेश्वरी, योगेंद्र राना, विश्वेन्द्र सिकरवार, दीपक शर्मा, दिलीप, पूनम सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!