सामाजिक सरोकारों और भाजपा की नींव की ईंट थे पंडित दामोदर: मधुसूदन शर्मा

सामाजिक सरोकारों और भाजपा की नींव की ईंट थे पंडित दामोदर: मधुसूदन शर्मा

*राजाखेड़ा: धौलपुर पंडित दामोदर शर्मा जी की जन्म जयंती पर कॉलेज विद्यार्थियों के एकत्रीकरण को संबोधित करते हुए। विद्यार्थियों को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रिंसीपल योगेंद्र सिंह राणा ने मेहनत कर आगे बढ़ने का आव्हान किया। कैलाश चंद शर्मा पूर्व व्याख्याता ने छात्रों से राष्ट्र वादी शक्तियों को एकजुट करने का आव्हान किया।
भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने दामोदर शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया। कि वे एक प्रखर वक्ता समाजसेवी और निडर राजनेता थे ।उनकी लोकप्रिय छवी आज भी मानस पटल पर अंकित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जहांन सिंह ने की शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर प्रसादी की भी व्यवस्था रही। विद्यार्थी काल से ही संघ के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ राष्ट्र प्रेम का अलख ओर दीन हीनों की सेवा का ध्येय लेकर निरंतर आगे बढ़ते हुए ।राजस्थान विश्व विद्यालय में अध्ययन करते हुए 1971 में जनसंघ के संगठन मंत्री रहे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ राजनाथ सिंह के कार्यकाल के समय युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रहे। जनता पार्टी के समय प्रदेश प्रतिनिधि विधान सभा में विधायक दल के कार्यकारी सचिव रहे ।भाजपा के प्रदेश मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता रहे ।भैरोंसिंह शेखावत ,रघुवीर सिंह, कौशल ,ललित किशोर ,चतुर्वेदी के बहुत प्रिय रहे ।कौशल कहते थे ।कि जो काम करने बाला ही लाडला होता है ।तथा वसुंधरा के साथ पार्टी का काम किया। अनेक बार विभिन्न कार्यक्रमों के प्रदेश संयोजक रहे ।प्रखर वक्ता एवम् राजनीतिक समीक्षक रहे। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर उनके भाई राजाखेड़ा मैं मधुसूदन शर्मा मंडल अध्यक्ष के कार्य का बखूबी निर्वहन कर रहे है। उनको आज उनकी जन्म जयंती पर कार्यकर्ताओं ने याद किया गया।
अचानक हार्ट अटैक से असमय उनकी मृत्यु से सामाजिक और भाजपा को भारी नुकसान हुआ। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!