सामूहिक शादी समारोह समिति के द्वारा 11 जोड़ी वर – वधु की कराई जाएगी शादी.

सामूहिक शादी समारोह समिति के द्वारा 11 जोड़ी वर – वधु की कराई जाएगी शादी.

पाण्डु से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

झारखण्ड पलामू :-पाण्डु प्रखंड के कजरु कला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में आज दिनांक 27 फरवरी 2022 दिन रविवार को सामूहिक शादी समारोह समिति के द्वारा अहम बैठक समिति के अध्यक्ष श्री अनूप शुक्ला( रिंकू शुक्ला) जी के अध्यक्ष्ता में कि गई। जिसमे प्रत्येक वर्ष की भांति समिति के द्वारा 11 जोड़ी वर – वधु को एक वैवाहिक प्रणय सूत्र में बांधने का निर्णय लिया गया।
वैवाहिक कार्यक्रम कि तिथि 14 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को सुनिश्चित किया गया है।
समिति के लोगों ने कहा पाण्डु,ऊंटारी रोड तथा बिश्रामपुर प्रखंड के वैसे माता – पिता जो अपनी पुत्री कि शादी करने में सक्षम नहीं हैं वैसे माता – पिता इस विवाह समिति में पंजीकरण करा सकते हैं।
आगे उनहोंने कहा कि समिति के समक्ष अभी तक 6 जोड़ो का पंजीकरण हो चुका है।
वहीं समिति में कार्यरत ज़िला परिषद सदस्य श्री अनिल चंद्रवंशी ने कहा कि इस शादी समारोह को सफल बनाने के लिए हमारे तीनो प्रखंड के ग्रामीण जनता का भरपूर सहयोग मिलता आ रहा है और उन्हीं के बदौलत यह कार्यक्रम सफल होता आ रहा है।
अध्यक्ष श्री शुक्ला ने लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग आगे आए और तन मन धन से इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और पुण्य के भागी बने।
मौके पर समिति के सचिव श्री जगनारायण विश्वकर्मा,मिडिया प्रभारी आनंद शर्मा, कोषाध्यक्ष शेर अहमद , रमेश ठाकुर, अभय सिंह, अरविन्द विश्वकर्मा, मनोज जी, राजेश चंद्रवंशी, महेंद्र साहू, संजीत गिरि, आनंद शर्मा , ओमप्रकाश गुप्ता, अरविन्द चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, सत्येंद्र राम, भीम यादव, आशुतोष पाण्डेय, इंदल तिवारी, विनोद प्रजापति के साथ साथ कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!