सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है वहीं इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है जिनको गोली लगी उनकी पहचान आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव के संजय गौड़ के रूप में हुई है फिलहाल उनके शव को सिवान के सदर अस्पताल में लाया गया है जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है
गोली क्यों लगी हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है इस घटना के बाद आनदर थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है आए दिन लगातार अपराधी खुलेआम चुनौती देकर दिन हो या रात कभी भी बड़ी बड़ी घटना को अंजाम देकर चले जा रहे हैं और पुलिस उनको नाकामयाब साबित नहीं कर पा रही है अब देखना यह होगा कि कब तक इस हत्याकांड के आरोपी सलाखों के पीछे होते हैं तो फिर से बता दे की बड़ी खबर सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां आंदर थाना क्षेत्र के भरौली के एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है जिनकी पहचान संजय गोंड के रूप में हुई है