सारनी। उजड़ते सारनी पाथाखेड़ा को बचाने के लिए युवा संघर्ष मंच द्वारा एक चिट्ठी सीएम के नाम पोस्टकार्ड अभियान चला रहा हैं

सारनी। उजड़ते सारनी पाथाखेड़ा को बचाने के लिए युवा संघर्ष मंच द्वारा एक चिट्ठी सीएम के नाम पोस्टकार्ड अभियान चला रहा हैं इसके मद्देनजर साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को जयस्तंभ चौक पर 11बजे अफसोस दिवस मनाने का निर्णय लिया हैं। इस कार्यक्रम में स्वेच्छा से पहुंचने वाले सभी लोगों से मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखवाए जाएंगे और अफसोस जताया जाएगा। मंच के सदस्य संजीव कोली ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया हैं अपनी जन्मभूमि व कर्मभूमि को बचाने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती हैं लेकिन इस बार लोग कंधे से कंधा मिलाकर सारनी पाथाखेड़ा क्षेत्र को बचाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं जिसके चलते लोगों में पोस्टकार्ड अभियान जागरूकता ला रहा हैं। इसी तरह अशोक पचोरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सारनी में 660 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल यूनिट लगाने घोषणा की थी लेकिन अभी तक यह योजना कागजी खानापूर्ति बनी है जिसके चलते क्षेत्र का युवा पूरी तरह से बेरोजगार और लोगों को शहर छोड़कर पलायन मजबूरी बन गया हैं ऐसी स्थिति में सभी लोगों को एकजुटता के साथ आगे आकर अपना विरोध दिखाना चाहिए।

महिलाएं भी पहुंचेगी अफसोस दिवस मनाने।

उजड़ते शहर को बचाने के लिए अफसोस दिवस कार्यक्रम में महिलाएं भी पहुंचेगी इसको लेकर महिलाओं का एक दल जय स्तंभ चौक पर पहुंचकर एक चिट्ठी सीएम के नाम पोस्टकार्ड अभियान में पत्र लिखकर सहयोग करेगी। रेनू पचोरिया, पूनम यादव, राधिका खाड़े लता कनाठे, कविता गुप्ता, स्मिता तिवारी, लता गुर्जर, आरती सुने सहित अन्य महिलाओं ने कहा की शहर को बुरी नजर वालों से बचाने के लिए महिला शक्ति अब पीछे नहीं रहेगी 31 दिसंबर को जयस्तंभ चौक पर शहर को बचाने की मुहिम में भरपूर सहयोग कर मुख्यमंत्री तक आवाज बुलंद करेगी।
R9 भारत
जिला ब्यूरो चीफ रहमत अली
बैतूल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!