पंकज राठौर
बारां न्यूज़
सावन के पहले सोमवार को अटखेलिया करते दिखा नाग नागिन का जोड़ा, लोगों ने शिवजी का आशीर्वाद समझके श्रद्धा से किया नमन।
सावन के प्रथम सोमवार को जिले के ग्रामीण इलाके में नाग नागिन का जोड़ा देखा गया। जिसे देख लोग काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने शिवजी का आशीर्वाद मानते हुए उन्हें श्रद्धा से नमन किया। नाग नागिन का जोड़ा काफी समय तक अठखेलियां करता रहा जिसे ग्रामीणों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। काफी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा होने व शोर शराबे के बावजूद भी नाग नागिन का जोड़ा डरकर नहीं भागा बल्कि अपनी मस्ती में अठखेलियां करता रहा। यह देख ग्रामीणों ने शिवजी का आशीर्वाद समझ श्रद्धा से नमन किया।