सावन मास की पहली सोमवारी में लाखो श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक.

सावन मास की पहली सोमवारी में लाखो श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक……

सिंघेश्वर ब्लॉक रिपोर्टर सद्दाम हुसैन मधेपुरा जिला से महज 6किलो मीटर दूर बाबा सिंघेश्वर नाथ के दरवार में सावन की पहली सोमवारी में लाखो श्रद्धालुओ ने किया जलाभिषेक ! उत्तर बिहार के बाबा धाम से प्रसिद्ध बाबा सिंघेश्वर नाथ के दरवार को दुलहन की तरह सजाया गया ! श्रद्धालुओ के लिए विशेष वयवसथा मंदिर प्रशासन की तरफ से की गई है ! श्रद्धालुओ को धुप से बचने के लिए शेड लगाया गया है साथ ही शेड में गर्मी से बचने के लिए उचित पंखा भी लगाया गया है ! वही श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन की तरफ से श्रद्धालुओ के लिए शरवत, फल, पानी, एव डाक बम के लिए दवाई की भी वयवसथा की गई है ! सुबह मंदिर का पट खुलते ही सिंघेश्वर बाबा मंदिर प्रांगण बोल बम के जयघोष से गूंज उठा ! श्रद्धालुओ की लम्बी कतार लगी रही ! वही पुलिस प्रशासन भी को भी तैनात किया गया ताकि बाहर से आये हुए श्रद्धालुओ को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो ! वही सिंघेश्वर के हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!