सिंगरौली इन्वेस्टर मीट मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करे https://www.investsingrauli.in/ पर
सिंगरौली 6 जनवरी 2021
सिंगरौली जिसकी विशिष्ट पहचान प्रदेश एवं देश स्तर पर एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के रूप में है , सिंगरौली जिला जो देश में ऊर्जा धानी के रूप में विख्यात है ।सिंगरौली में निर्माण,विनिर्माण,औद्योगिक एवं तृतीयक क्षेत्रों से संबंधित औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को प्रारंभ किए जाने एवं विस्तार किए जाने की अपार संभावनाएं हैं।सिंगरौली इन्वेस्टर मीट (SIM 2022),मध्य भारत में जिले को एक बेहतर औद्योगिक विनिर्माण ,व्यापारिक ,निवेश ,कौशल एवं उद्यमिता के केंद्र के रूप में विकास करने की एक नवीन पहल है । साथ ही जिले के युवाओ को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने की भी पहल है। इसी तारतम्य में 12 एवं 13 जनवरी 2022 को एनसीएल ग्राउड में उद्योग एवं उद्यमी स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिलें लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि जिले के पालक मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, मध्य प्रदेश शासन,खनिज संसाधन एवं श्रम विभाग एवं श्री ओम प्रकाश सकलेचा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग , विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग इन्वेस्टर्स मीट 2022 में प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं।