सुपातराई ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण के बाद फलदार वृक्षारोपण किया गया गोठन में

कोरबा से चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

लोकेशन//सुपातराई

 

“सुपातराई ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण के बाद फलदार वृक्षारोपण किया गया गोठन में “

विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुपातराई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत फलदार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप सरपंच प्रतिनिधि फोटो गिरी गोस्वामी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरपंच ज्ञान सिंह कंवर और जनपद सदस्य देवी बाई राजवाड़े की उपस्थिति में गौठान परिसर में 100 आम के पौधे और अशोक वृक्ष फलदार पौधे लगाए गए।

उन्होंने बताया कि यह वृक्षारोपण ग्रामीणों की सलाह पर किया जा रहा है, साथ ही सड़कों के किनारे भी पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि गांव का वातावरण सुंदर और स्वच्छ बना रहे।

फोटो गिरी गोस्वामी ने आगे बताया कि विद्यालय भवन में अहाता निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण स्कूल परिसर में पौधारोपण नहीं हो सका, अन्यथा विद्यालय को भी हरा-भरा और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाता।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जनप्रतिनिधि और शिक्षकगण ग्राम के गणमान्य नागरिक स्कूल एवं गोठान परिसर में 15 अगस्त के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों ने भी अपना योगदान दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!