सुपौल में सात पदों के लिए हो रही पंचायत उप चुनाव, चाक चौकस व्यवस्था के बीच मतदान शुरू।

रिपोर्ट=अमरेश कुमार, सुपौल।
स्लग= सुपौल में सात पदों के लिए हो रही पंचायत उप चुनाव, चाक चौकस व्यवस्था के बीच मतदान शुरू।

एंकर= सुपौल जिले में पंचायत उप चुनाव को लेकर विभिन्न रिक्त पदों के लिए आज सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गई है, सुबह सात बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। जिले के चार प्रखंडों सुपौल, राघोपुर, मरौना और वसंतपुर प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। इस पंचायत उप चुनाव में मुखिया के दो पदों, पंचायत समिति के एक, वार्ड सदस्य के एक और पंच के तीन पदों के लिए चुनाव हो रही है। कुल सात पदों के चुनाव के लिए आज मतदान की जा रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच कुल 42 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।
बाइट=इंद्रवीर कुमार, एसडीएम, सदर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!