सुबह 10 बजे शिलान्यास करेंगे उसके बाद बरठीं सिविल अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा

मंगल ठाकुर

बरठीं (बिलासपुर ) । लगभग 25 पंचायतों का केंद्र बिंदु बरठीं में लगभग 4 करोड़ से बनने वाले सिविल अस्पताल का 5 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधिवत रूप से सुबह 10 बजे शिलान्यास करेंगे उसके बाद बरठीं सिविल अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। जिस कारण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले करीब दो साल से बरठीं सिविल अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में ही चल रहा है। सिविल अस्पताल में 50 बेड की घोषणा की गई थी, लेकिन जगह की कमी होने के चलते मात्र 15 बेड़ ही लगाए गए हैं, जिससे सिविल अस्पताल के मानकों के अनुसार लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए कुछ माह पहले  क्षेत्र के भाजपानेता स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल से मिले थे। विधायक ने लोक निर्माण विभाग को सिविल अस्पताल के भवन के निर्माण कार्य के निर्देश दिए थे। अब अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ का प्राक्कलन तैयार कर स्थानीय विधायक श्री कटवाल ने पैसा स्वीकृत करवा दिया गया है। लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य जल्द करवाया जाए। ऐसा होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय बिलासपुर सहित अन्य स्थानों पर जाने से निजात मिलेगी। भवन निर्माण के बाद लोगों कोकाफी राहत मिलेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह कैंथ ने बताया कि सिविल अस्पताल बरठीं के भवन का निर्माण करवाने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर विभाग व सरकार को भेज दिया गया है। विश्राम गृह बरठीं में स्थिति का जायजा लेने के पश्चात श्री कटवाल ने बताया कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वह कृत संकल्प हैं। सिविल अस्पताल बरठीं के भवन के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया उनका प्रयास है इस क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाया जाएगा स्वास्थ्य सड़क शिक्षा पेयजल बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को देने के लिए वह लगातार सरकार व लोगों के बीच में सामंजस्य बनाए हुए हैं उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को यह सौगात क्षेत्र की जनता को दी जाएगी उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करें उन्होंने बताया क्षेत्र में करोड़ों रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन किए जाएंगे जिसके बाद मुख्यमंत्री लगभग 20 हजार की जनसंख्या को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!