सेवा सप्ताह के तत्वावधान में, भारतीय जनता पार्टी के युगपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धोलपुर ने वृक्षा रोपण व गरीबों को आटा व वस्त्र वितरण कर जन्मदिवस मनाया..

जन जन का विकास और गरीब कल्याण ही भाजपा का उद्देश्य :- महेंद्र सिंह जाटव।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत:-कुक्कू शर्मा।
**********
आज दिनांक 6 जुलाई 2022 को सेवा सप्ताह के तत्वावधान में, भारतीय जनता पार्टी के युगपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धोलपुर ने वृक्षा रोपण व गरीबों को आटा व वस्त्र वितरण कर जन्मदिवस मनाया।

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धौलपुर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण व गरीबों को आटा व वस्त्र वितरण किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सिद्धांतों को जीवन में अपनानेका संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान हमें हमेशा संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।उनके सिद्धांतों को आत्मसात करके भाजपा को मजबूत करना होगा। भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन चरित हमारे लिए पूज्य और अनुकरणीय है। उन्होंने हमेशा गरीब कल्याण और जन विकास की पैरवी की। वह स्वयं एक ऐसे जज्वलमान नक्षत्र थे जिसके प्रकाश से छोटे से छोटा कार्यकर्ता प्रकाशित हो रहा है, जिन्होंने स्वयं अपना बलिदान देकर भाजपा परिवार को सींचा था।
कार्यक्रम संयोजक कुक्कू शर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वयं एक इतिहास और राजनीतिक परंपरा के अग्रदूत थे। उनका जीवन चरित्र हमारे लिए अनुकरणीय है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन सिध्दांतों और मूल्य आधारित राजनीति के लिए हमेशा समर्पित रहा था ।
कार्यक्रम में कैलाश सोनी,सतेन्द्र पाराशर कमल पहाड़िया, डॉ मनोज शर्मा , जयवीर सिंह पोसवाल, विजय त्यागी, रनवीर सिंह गुर्जर, नंदकिशोर शुक्ला, मुकेश सक्सेना,मोहन वर्मा, हरेंद्र राव, मुस्ताक कुरैशी, रितिक वर्मा, अनिल धारिया,रामप्रसाद बघेल, विक्रम सिसोदिया,लोकेन्द्र, सिंह,दशरत सिंह, विशाल सिंघल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!