26 सितंबर धौलपुर
सैंपऊ थाना पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए आदतन एवं सक्रिय बदमाश को किया गिरफ्तार
आदतन अपराधी एक कोचिंग संचालक से अवैध वसूली एवम पूर्व में मुकेश ठाकुर गैंग का सक्रिय सदस्य था कई प्रकरण में था वांछित

कस्बा सैंपऊ के काका गार्डन पर संचालित एक कोचिंग सेंटर पर अवैध वासुली के लिए आदतन अपराधी एवं सक्रिय बदमाश प्रबल प्रताप उर्फ प्रदीप ठाकुर अपने साथियों के साथ अवैध हथियार लहराकर कोचिंग संचालक को डरा धमकाने पहुंचा था उक्त सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश अपनी मोटरसाइकिल पर वहां से फरार हो गया उक्त प्रकरण में कार्रवाई करते हुए थाना अधिकारी गंभीर सिंह कंसाना के,द्वारा टीम गठित कर उक्त बदमाश को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर