सैपऊ महाविद्यालय में गोला फेक व डिस्कस थ्रो में अतुल परमार रहे विजेता।

राजकीय महाविद्यालय सैपऊ में आज प्रारंभ हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य रामकिशोर शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य सही रहता है। अतः सभी छात्रों को इन प्रतियोगिताओं में पूर्ण अनुशासन के साथ भाग लेना चाहिए। आज महाविद्यालय में खेलकूद में आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार से रहे है- डिस्कस थ्रो व गोला फेंक में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर अतुल परमार बी ऐ. द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर आशीष बीऐ . प्रथम वर्ष, गोला फेंक में तृतीय स्थान पर अजय प्रथम वर्ष व डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान पर अमित प्रथम वर्ष रहे। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में परिणाम निम्न प्रकार से रहे हैं। गोला फेंक व डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर खुशबू बी ऐ. प्रथम वर्ष के साथ इन्हीं प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान पर मोनिका बीए द्वितीय वर्ष व डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान पर नीतू अंतिम वर्ष गोला फेंक में तृतीय स्थान पर रीनू रहीं है। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर धारा सिंह, द्वितीय स्थान पर आशीष व तृतीय स्थान पर आशु रहे। इसके साथ ही छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर विनीता शर्मा द्वितीय स्थान पर जसोदा व तृतीय स्थान पर विकेश रही है। आज की प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक व स्कोरर अश्वनी कुमार सहायक आचार्य हिंदी रहे। आज के खेलकूद प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से डॉ राजेश शर्मा सहायक आचार्य, देवेंद्र सिंह कश्यप सहायक प्रशासनिक अधिकारी, निर्मल सिंह गुर्जर कनिष्ठ सहायक, शिवा,वीरू, नीतीश कुमारी छात्रसंघ अध्यक्ष, धारा सिंह संयुक्त सचिव, डोली, ज्योति, सुमन, आरती,हरिकेश, तुलसीदास, भावना, खुशबू एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!