सोनौली बार्डर:आसमान से निगारानी, पुलिस, एसएसबी का पैदल मार्च, नेपाल में चर्चा का विषय

सोनौली बार्डर:आसमान से निगारानी, पुलिस, एसएसबी का पैदल मार्च, नेपाल में चर्चा का विषय


अयोध्या में प्रभु श्री राम के 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां फ्लैग मार्च कर रही है। आसमान से लेकर जमीन तक ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
आज अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बड़ी संख्या बल के साथ सोनौली बॉर्डर पर सघन जांच के साथ-साथ पैदल मार्च किया।
इस दौरान आसमान से ड्रोन के जरिए पूरे नगर की तस्वीर ली गई । पुलिस क्षेत्राअधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभारी कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी सोनौली अनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस और एसएसबी के जवान संयुक्त रूप से संवेदनशील मार्ग सहित क्षेत्र के पगडंडी मार्गों पर पेट्रोलिंग किया इसके साथ ही बार्डर पर मार्च कर लोगो को शांति सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!