सौसर के वार्ड क्रमांक 13 मे एक बुजुर्ग दंपत्ति पिछले 15 सालो से झोपडी मे रह रहे है। जिसे नगर पालिका के कर्माचारी द्वारा अज्ञात कारणों के चलते बिना सुचना दिए तोड़ दिया गया।

सौसर छिंदवाड़ा
ब्रेकिंग न्यूज

R 9 Bharat
मोबाइल नम्बर 7999509427
8878420082

सौसर के वार्ड क्रमांक 13 मे एक बुजुर्ग दंपत्ति पिछले 15 सालो से झोपडी मे रह रहे है। जिसे नगर पालिका के कर्माचारी द्वारा अज्ञात कारणों के चलते बिना सुचना दिए तोड़ दिया गया।

इस बात को लेकर पीड़ित दंपत्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र मे सिर्फ उनका हि घर तोड़ा गया। घर तोड़ा जाना था तो इसकी सुचना नपा द्वारा क्यों नहीं दी गई ?

लेकिन जब किसी काम से गए तो नपा द्वारा झोपडी मे बुल्डोजर चलाकर उसे तोड़ दिया गया।

जीस्को लेकर अब बुजुर्ग दंपत्ति इंसाफ पाने के लिए दर दर भटक रहे है।

सौसर मे वार्ड क्रमांक 13 निवासी नत्थू धुर्वे ने बताया कि उन्होंने वार्ड मे 15 साल पहले एक झोपड़ा बनाया था। इस झोपड़े मे अपनी पत्नी के साथ पिछले 15 साल से निवास कर रहे है।

लेकिन अचानक हि दो दिन पहले अज्ञात कारणों के चलते नपा कि टीम आई और उन्होंने बिना किसी सुचना के झोपड़े पर बुल्डोजर चला दिया।

बुल्डोजर चलाये जाने के कारण घर के अंदर रखी सामाग्री पूरी तरह से तहस नहस हो गई। साथ हि ग्रहस्ती का सामान सहित खाना बनाने का सामान तहस नहस हो गया। इस मामले मे जब नपा कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि इसकी सुचना पहले से हि दे दी गई थी सुचना मिलने पर भी जब मकान स्वयम नहीं तोड़ा गया तो नपा ने खुद बुल्डोजर कि मदद से गिरा दिया।

नपा इंजिनियर ए.डी शर्मा एवं कर्माचारी मनोज चाटे से पूछने पर उन्होंने कहा कि सी एम ओ सुरेंद्र सिंह उइके ने मौखिक रूप से झोपड़ी गिराने का आदेश दिया था।

सौसर से‌ शिवम जानभोर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!