स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में प्रभारी प्राचार्य श्री लेखराम दरसीमा के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई भीमपुर द्वारा युवा चर्चा कार्यक्रम के तहतस्वच्छता एवम् पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण प्रदूषण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समन्वयक द्वारा स्वच्छता के उपाय एवम आस -पड़ोस व महाविधालय परिसर को पॉलिथिन मुक्त करने के निर्देश दिए गए। छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर विचार व्यक्त किए गए।इस जागरुकता कार्यक्रम में बीए बीएससी के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी एवम् सह कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर से पॉलीथिन व अन्य कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।अंत में सह कार्यक्रम अधिकारी श्री दसरू यदुवंशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।