स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पतालों में हमर लैब की स्थापना # होगा निशुल्क जांच …….

रायगढ़= रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्री एस. एन. केसरी के मार्गदर्शन तथा राज्य सासन के निर्देशानुसार के परिपालन में रायगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवम सिविल अस्पतालों में छत्तीसगढ़ राज्य सासन ने स्वास्थ्य योजनाओं के तहत हमर लैब की स्थापना कर आम जानत को खून पेसाब संबंधित जांच की निःशुल्क सेवा प्रदाय करने के उद्देश्य से इस आधुनिक लैब की स्थापना किया गया है! जिसमे विभिन्न प्रकार के उपकरण जैसे= HBAIC, बायोकैमिस्टी एनालाइजर सी बी सी ,यूरीन एनालाइजर, इलेक्टो फोरेसिस मसीन, टू _ नाट मासिन, ईएअसार मशीन इत्यादि आधुनिक मशीनों की स्थापना की जा रही है जिसके फलस्वरूप खून एवम पेशाब संबंधी जांच निःशुल्क एवम् नियुंतम दर पर उपलब्ध करा कर आम हितग्राहियों को इसका लाभ प्रदाय किया जाएगा ! योजनान्तर्गत प्रथम चरण में खरसिया के सिविल अस्पताल में हमर लैब का कार्य पूर्ण कर लिया गया है!हमर लैब के माध्यम से यहां सभी प्रकार के जांच किए जा रहे हैं!और 15 दिनों के अंदर में जिले के अन्य स्वास्थ्य केंदों में भी हमर लैब की सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी! जहा मरीज को लिवर लिवर,किडनी,रक्त अल्पता ,लिपिड प्रोफाइल, एवम खून पेसाब से संबंधित जांच करा सकेंगे !जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हमर लैब के उपकरणों की निगरानी व जिम्मेदारी बी एस ई,इंजीनियर श्री नितिराज सिंह को दिया गया है!