हमला दुर्भाग्यपूर्ण है : उमेश सिंह

R9 भारत से रामशीष कुमार की रिपोर्ट पाटन पलामू

पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती पुष्पा देवी तथा पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री मनोज कुमार पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है : उमेश सिंह

पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि ( जिला परिषद) उमेश सिंह ने कहा की पाटन छतरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक पुष्पा देवी तथा पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मनोज कुमार पर हमला एक षडयंत्र के तहत किया गया है । दिनांक 09/01/2024 दिन मंगलवार को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम जो नौडीहा बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित था वहां से कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत छतरपुर थाना के उदयगढ़ मोड़ के पास शाम लगभग 7:15 बजे साजिश के तहत कुछ लोगों ने उन्हें लक्ष्य करके उनके काफिला पर पथराव किया गया ,जिसमें वर्तमान विधायक पुष्पा देवी तथा पूर्व सांसद मनोज कुमार बाल बाल बच गए लेकिन इस हमले में उनके अंगरक्षक घायल हो गए तथा उनके गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया ,। इसी क्रम में आज दिनांक 10/01/2024 को पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि (जिला परिषद) श्री उमेश सिंह जी, विधायक पुष्पा देवी तथा पूर्व सांसद मनोज कुमार से उनका कुशल क्षेम जानने उनके आवास पहुंचे तथा उनका हाल चाल लिया,सुबह से ही उनके आवास पर उनके शुभचिंतकों का हुजूम लगा हुआ है, उमेश सिंह के द्वारा प्रशासन से यह मांग की गई की अविलंब दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर इनके साथ राजू मालाकार तथा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!