R 9 भारत से सुनिल यादव 9399154316
जशपुर (छ.ग.)
*हादसे का ट्रक ” महीनों से सिंगल रोड में खड़ा है ट्रक” न विभाग ध्यान दे रहा न ठेकेदार ” पुल के पास होने कारण हो सकता है बड़ा हादसा”आवागमन हो रहा प्रभावित”DFO ने कही ये बात…… पढ़िए पूरी खबर

*
जशपुर सन्ना:- जशपुर जिले के सन्ना में वन विभाग का एक ट्रक क्रमांक CG 14D 1199 जो पिछले करीब 1 महीनों से एक पुल के पास हादसों का कारण बनके खड़ी है।
दरअसल पूरा मामला जिले के मिर्च की राजधानी कहे जाने वाले तहसील सन्ना की है जहां तहसील मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर पंडरा पाठ रोड में करीब एक महीने पहले वन विभाग का लकड़ी लोड ट्रक क्रमांक CG 14D 1199 पंडरा पाठ की ओर से जशपुर की ओर जा रही थी तभी सन्ना थाने से नीचे पहुंची और उसका इंजिन सीज हो गया। जिससे ट्रक आगे बढ़ने में असमर्थ हो गया है। अब ट्रक महीनों से वहीं पुल के पास खड़ी हो गई है।ट्रक बना हादसों का कारण
जिस जगह तथा जिस रोड पर ट्रक खड़ा है वह रोड में वाहनों का आवागमन अधिक होता है तथा उस जगह पर पुल होने के कारण हादसा होने का अधिक संभावना बनी हुई है ।
अभी हाल ही में ट्रक के कारण वहां पर एक मोटरसाइकिल सवार सड़क हादसे में घायल हो चुका है ।
हो चुका है दुर्घटना
वहीं इस मामले में जिला वन मंडलाधिकारी श्री उपाध्याय ने बताया की ट्रक का इंजन सीज हो गया है। ये लकड़ी ठेकेदार के द्वारा ले जाया जाता है। जल्द ही वहां से ट्रक हटा लिया जाएगा ।