नीलांबर पीतांबर पुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट
हिन्दू मुस्लिम भाई चारा एकता को कायम रखने कि जरूरत :अनिल

पलामू के लेस्लीगंज में मुहर्रम, मुस्लिम नव वर्ष के अवसर पर ताजिया और जुलुस निकाली गई और या अली या हुसैन से गुँजा लेस्लीगंज वहीं सनातन धर्म सभा कि ओर से समान समारोह का आयोजन किया गया |इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि BDO अनिल कुमार DSP आलोक कुमार टूटी वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र शर्मा थाना प्रभारी के अनुपस्थिति में SI बिट्टू कुमार और मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के सभी सदर को पगड़ी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया |
वहीं प्रखंड विकाश पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सनातन धर्म सभा ने मुहर्रम के अवसर पर समान सभा आयोजन कर लेस्लीगंज में मिशाल कायम किया है यह मिशाल झारखण्ड प्रदेश में एक अलग पहचान होगी साथ ही कहा कि हिन्दू मुस्लिम भाई चारा एकता को इसी तरह कायम रखने कि जरूरत है
मौके पर समाजसेवी तारकेश्वर पासवान बजरंगी सोनी ॐ सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजित तिवारी उपाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी सचिव राजू राय महामंत्री आनंद कुमार मंत्री सुदर्शन सोनी मुना दुबे मोहर्रम इंतजामिया कमेटी मुन्ना खान इफ्तिखार खान अरमान खान हाफिजुर रहमान अकबर खान मिस्टर महमूद हेमू खान मोहम्मद शमशाद तनवीर आलम विश्वनाथ राम आदि शामिल रहे