धौलपुर। आज सुबह वॉइस एडमिरल एस. एन. घोरमाडे (सेवानिवृत्त) के साथ कॉर्पोरेट फाइनेंसियल अकाउंटिंग हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइज के उपाध्यक्ष जयवर्धन सेमवाल भी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में पधारे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक में पधारे ,यहां उन्होंने एच.पी. के द्वारा नव-निर्मित डिजिटल क्लासरूम का उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात वे विद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कैप्टन राकेश शर्मा स्टेडियम में पहुंचे और विधालय के छात्र-छात्राओं के बीच हुए ए.ए. आई.एन. बाल मैच का आनंद लिया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथियों ने रेजिडेंशियल ब्लॉक के मेडिकल रूम में पहुंचकर एक हेल्थ ए.टी.एम. का उद्घाटन किया जिसमे करीब 75-80 टेस्ट कर संबंधित बीमारी का पता लगाया जा सकेगा। इसका लाभ बीमार हुए विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ को मिलेगा।
तत्पश्चात विवेकानंद ऑडिटोरियम में एडम ऑफिसर मेजर लिथिन के व प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत कर सभी अतिथियों को विद्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट किया और सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया |
अनूप शर्मा