
इटखोरी(चतरा)। प्रतापपुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति एवं शबे बारात और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए जाने के लिए कर शांति समिति की बैठक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी और संचालन मिस्टर आलम अशरफी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव प्रतापपुर थाना अंचल पुलिस इंस्पेक्टर, रणजीत रोशन तथा उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग के लोग के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधि ने होली त्यौहार के महत्व को बताते हुए आपस में दोनों पर्व को मिलकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने की बात पर बल दिया ।
अंचलाधिकारी जुल्फिकार अली अंसारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव थाना प्रभारी विनोद कुमार ने होली का त्यौहार में हुड़दंग करने से बचें सोशल मीडिया पर अफवाह जनक मैसेज का आदान-प्रदान नहीं करें अन्यथा ऐसे में एडमिन पर करवाई निश्चित रूप से होगी शराब या किसी प्रकार की नशा से बचें तेज बाइक कदापि नहीं चलाएं शराब पीकर वाहन चलाने वालों की गाड़ी जप्त की जाएगी। प्रशासन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी हानिकारक केमिकल वाले रंग किसी को भी लगाने से परहेज करें।
इस बैठक में उपस्थित लोगों को पकवान खिलाकर शुभकामना दी गई वहीं उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण जनता और पुलिस पदाधिकारी अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताया कि होली में सभी एक दूसरे से भेदभाव मनमुटाव और आपस की ईष्या द्वेष को भूलकर प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार को मनाएं।
परब त्यौहार को लेकर आयोजित इस शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से ए एस आई एल बी पासवान एएसआई रंजीत सिंह,प्रतापपुर मुखिया रीना देवी सिद्धकी मुखिया सरिता देवी ,गजवा मुखिया रोहित यादव , घोरी घाट मुखिया हाफिजुर रहमान, बभने मुखिया उमेश रविदास जोगीडीह मुखिया पति वीरेंद्र यादव, टंडवा मुखिया पति किशोर यादव, गेरुआ पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष सिंह ,
प्रतापपुर पंचायत समिति पति निर्मल कुमार, चंद्री मुखिया आफताब आलम अजीत पांडेय, कीबुल इमाम, कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष मोती पासवान, नरेश पांडेय, साहब यादव, नौशाद खान, फिरोज आलम, पंकज यादव मोहन साह, राहुल कुमार, आजो खान, नौशाद खान, सहित काफी संख्या में लोग आज की इस आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित हुए थे।