∆ छुईखदान पुलिस द्वारा किया गया ग्राम पुरैना में अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम।

थाना छुईखदान
19/03/2023

∆ छुईखदान पुलिस द्वारा किया गया ग्राम पुरैना में अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम।

∆ महिला एवं बच्चों को अभिव्यक्ति ऐप के बारे बताकर दिया गया महत्वपूर्ण जानकारी ।

∆ गणमान्य महिलाओ को जागरूक करने उत्साहवर्धन हेतु किया गया खेल एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।

—000—
पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) जिला के.सी.जी.के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया, नेहा पाण्डे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में व थाना प्रभारी छुईखदान निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में आज 19/03/23 को अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत थाना छुईखदान के ग्राम पुरैना में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम में अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उपस्थित गणमान्य महिलाओं को अभिव्यक्ति एप का डेमो देकर डाउनलोड कराया गया पश्चात हमर बेटी हमर मान, महिला संबधित अपराध, सायबर अपराध, यातायात नियमों , पॉक्सो एक्ट , घरेलू हिंसा के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दिया गया पश्चात महिलाओ एवं बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु नृत्य एवं खेल तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो एवं महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए बाद कार्यक्रम के अंत मे नृत्य , खेल एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, दृतीय एवम तृतीय स्थान आये प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु इनाम देकर सम्मानित किया गया गया कार्यक्रम आयोजन से ग्रामीण एवं उपस्थित बच्चो एवं महिलाओ में काफी हर्ष का माहौल था।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम पुरैना सहित आसपास के तीन ग्रामो की गणमान्य महिलाएं एवं बच्चे लगभग 250 की संख्या में उपस्थित रहे साथ मे थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!