अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम का 9 अगस्त को होगा चयन ट्रायल

भरतपुर 3 अगस्त

अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम का 9 अगस्त को होगा चयन ट्रायल

 

भरतपुर.राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अगस्त माह में जयपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम बनाने हेतु एक दिवसीय चयन ट्रायल 9 अगस्त शुक्रवार को सुबह 7 बजे से एसआर क्रिकेट एकेडमी सेंट्रल एकेडमी स्कूल कैंपस सेवर मथुरा बाईपास रोड पर होगा। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों के दस्तावेजों का बायोमेट्रिक तरीके से सत्यापन किया जाएगा और जो भी खिलाड़ी सत्यापन के दौरान फर्जी पाये जाएंगे उन सभी खिलाड़ियों पर जिला क्रिकेट संघ सख्त कार्रवाई करेगा। इस चयन ट्रायल में 1 सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2010 के मध्य जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र (डिजिटल वाला) मूल निवास प्रमाण पत्र (डिजिटल वाला) आधार कार्ड तथा पिछले 3 साल की मार्कशीट एवं माता-पिता का आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड आदि साथ लेकर आएं एवं खिलाड़ी की आधार हिस्ट्री अपडेट भी चेक की जाएगी। यह सभी दस्तावेज ओरिजिनल होने चाहिए। खिलाडियों को अपनी पहनने वाली सफ़ेद किट एवं क्रिकेट खेलने का सामान भी अपने साथ लेकर आना होगा। सचिव ने यह भी बताया कि इस चयन ट्रायल के बाद भरतपुर जिले की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!