सैंपऊ से खबर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सैंपऊ रजोरा कलां के विद्यार्थियों ने
शिक्षा मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई सैपऊ द्वारा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रजोरा कलां में विज्ञान वर्ग एवं गणित वर्ग के विषय बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री के नाम तहसील दार को ज्ञापन सौपा नगर मंत्री नितेश कुशवाह ने कहा कि इस विद्यालय मे केवल कला वर्ग की कक्षाएं ही संचालित है
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरिओम कुशवाह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के छात्र एवं छात्राए विज्ञान और गणित वर्ग से पड़ने के लिए प्राइवेट स्कूल मे प्रवेश लेने में असमर्थ है
छात्र नेता दीपक राजपूत ने बताया इन विषयों को पड़ने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इस विषय मे पहले भी अवगत करा दिया गया है लेकिन संज्ञान में नहीं लिया गया
ज्ञापन देने वालों मे शिवम शर्मा , हर्ष शर्मा , पंकज कुशवाह, राहुल , कान्हा सिसोदिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें
R9 भारत
रिपोर्टर रोहित पाराशर