बिग ब्रेकिंग
लोकेशन बांदा
रिपोर्ट शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बांदा
अग्रहरि समाज की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
बांदा।

अखिल भारतीय अग्रहरि समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में अहम कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किए गए है।
संरक्षक मंडल के अध्यक्ष मा.बाबू राधेश्याम जी अग्रहरि, संरक्षक श्री श्याम प्रकाश जी अग्रहरि कोलकाता और संरक्षक श्री राजेश हीरालाल अग्रहरि नवी मुंबई के सानिध्य में एवं श्री विदुप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई
बैठक का संचालन महामंत्री कुलभास्कर अग्रहरि ने किया
जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई और निम्नलिखित निर्णय लिए है
१* कार्यकारिणी के सभी सदस्यों पदाधिकारियों से आग्रह किया गया की अखिल भारतीय अग्रहरि समाज ऐप के माध्यम से हर पदाधिकारी एवं सदस्य को अपने स्थानीय स्टेशन से 100 सदस्य बनाना आवश्यक है सदस्यता शुल्क ₹25 होगा इस ऐप को प्ले स्टोर पर जाकर के डाउनलोड किया जा सकता है। केंद्रीय कार्यकारिणी की अगली भौतिक बैठक में इस पूरे कामकाज की समीक्षा की जाएगी इस सदस्यता के माध्यम से हम हर विधानसभा ,लोकसभा क्षेत्र में अपने जाति के लोगों की संख्या जान सकेंगे साथ ही संगठन का विस्तार होगा क्योंकि हमारे पास एक बड़ा डाटाबेस तैयार हो जाएगा और भविष्य में इन्हीं सदस्यों के माध्यम से चुनाव कराने पर विचार किया जा रहा है
२*प्रभु श्री राम के अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी से आगामी एक सप्ताह तक हर वर्ष अग्रहरि समाज की पहचान को व्यापकता प्रदान करने हेतु “अग्रहरि दिवस” मनाए जाने का निर्णय किया गया इस सप्ताह में समाज के बन्धु बांधव स्थानीय स्तर पर एकत्रित होकर सामाजिक क्रियाकलाप जो स्थानीय स्तर पर ही निर्धारित किए जाएंगे करके अग्रहरि जाति की पहचान और गौरव को सर्वव्यापकता प्रदान करेंगे
३*पत्रिका के विषय में भी चर्चा हुई प्रधान संपादक द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक तीन अंक डिलीवर हो चुके हैं और चौथा अंक छापने के लिए तैयार है सदस्यों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से व्यक्तिगत तौर पर पत्रिका भेजी जा रही है लेकिन उपलब्ध डाटा के अनुसार जो भी पते हैं उनमें से कुछ गलत है और कुछ में फोन नंबर नहीं है इस कारण से काफी बड़ी संख्या में 6 00,700 के आसपास पत्रिकाएं वापस आई है उसकी पीडीएफ बनाकर सभी ग्रुपों में डाल दिया जाएगा ताकि उनमें से यदि कुछ लोगों तक यह बात पता चले कि उनकी पत्रिका वापस हुई है तो वह लोग अपना पता और फोन नंबर पत्रिका प्रबंधन को सूचित करें साथ ही सभी प्रदेश के पदाधिकारियों ,जिले के पदाधिकारियों और केंद्र के पदाधिकारियों से यह आग्रह है कि अपने-अपने स्थानीय शहर या जिले के पत्रिका सदस्यों का वास्तविक ब्योरा जिसमें उनका स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर हो एकत्रित करने में पत्रिका प्रबंधन की सहायता करें जिससे कि सभी तक पत्रिका की पहुंच सुनिश्चित की जा सके
४*अगली कार्यकारिणी की बैठक के बारे में यह निर्णय हुआ कि मार्च में होली के आसपास या मैं में लोकसभा चुनाव के बाद कार्यकारिणी की अगली बैठक करने का प्रयास किया जाएगा
५*समाज के ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से संबंधित चर्चा केंद्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक में की जाएगी
इस बैठक में श्री राम जय श्री अग्रहरि मिर्जापुर , महिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रहरि महिला महामंत्री श्रीमती संगीता शिवदयाल अग्रहरि, प्रवक्ता श्री एस पी अग्रहरि नवी मुम्बई,प्रवक्ता श्री शारदा अग्रहरि चित्रकूट, श्री अरुण कुमार अग्रहरी जबलपुर, प्रधान संपादक श्री राजीव अग्रहरि, श्री राजेंद्र प्रसाद अग्रहरी दिल्ली ,श्री महेश अग्रहरी तिरुपुर तमिलनाडु श्री उमेश अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष गुजरात ,श्री श्रवण कुमार अग्रहरी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ,श्री राकेश रंजन अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष बिहार ,प्रोफेसर विनोद अग्रहरि मालेगांव प्रदेश प्रदेशअध्यक्ष महाराष्ट्र ,श्री मणिपाल अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली ,श्री जगदीश अग्रहरि बनारस,श्री देवेंद्र कुमार अग्रहरी प्रदेश कोषाध्यक्ष अयोध्या ,श्री विजय अग्रहरी प्रयागराज,श्री उमेश अग्रहरि अमेठी, श्री ओम प्रकाश अग्रहरि प्रवक्ता फतेहपुर ,डॉ शमशेर सिंह अग्रहरि पटना , सन्तोष अग्रहरि सूरजपुर छत्तीसगढ़,डॉक्टर आशुतोष अग्रहरि पटना ,श्री रामकृष्ण अग्रहरि एडवोकेट दिल्ली,श्री संजीव कुमार अग्रहरी फतेहपुर ,श्री प्रभात अग्रहरि फतेहपुर ,श्री देव प्रकाश अग्रहरि बैंगलोर श्री शशिकांत अग्रहरी कानपुर, श्री आदित्य कुमार अग्रहरी कानपुर ,श्री शैलेन्द्र अग्रहरि मिर्जापुर,श्री मनीष कुमार अग्रहरी कानपुर ,श्री जेपी अग्रहरि सूरत ,श्री समय लाल वैश्य,बड़ोदरा श्री ,ध्रुव अग्रहरि कोलकाता ,श्री स्वप्निल अग्रहरि कटनी ,श्री अरविंद अग्रहरि स्लीमनाबाद ,डॉ रतन वैश्य भोपाल आदि अनेकों पदाधिकारी उपस्थिति रहे।