अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारी/कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जरूरी उप विकास आयुक्त

अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारी/कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जरूरी उप विकास आयुक्त

 

आज दिनांक 03.04.2024 को विद्या भवन सभागार में उप विकास आयुका, भोजपुर के अध्यक्षता में माह जनवरी, 2024, फरवरी, 2024 एवं मार्च 2024 महीने के उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पदाधिकारी / कर्मियों को पुरस्कृत किया गया । जनवरी, 2024 के लिए श्री मनीष कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, श्री शैलेन्द्र कुमार, सिंगल विडीऑपरेटर डी०आर. डी. ए० कार्यालय, फरवरी, 2024 के लिए श्रीमती बिन्दु कुमारी, पंचायत रोजगार सेवक, मनरेगा, पीरो, श्री चन्द्रदीप कुमार, प्रखण्ड समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आरा सदर सुश्री सुषमा श्रेष्ठ, कार्यपालक सहायक, आवास योजना, गड़हनी तथा मार्च, 2024 को लिए श्री राकेश कुमार, प्रखण्ड समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, उदवन्तनगर एवं सुश्री पुनम कुमारी, उच्च वर्गीय लिपिक, प्रखण्ड कार्यालय, आरा सदर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन के क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा पुरस्कृत पदाधिकारियों/कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में अपनी कार्यक्षमता एवं प्रदर्शन को बनाये रखने की बात कही गयी। आगे इनके द्वारा बताया गया कि अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारी/कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। इस मौके पर शालिनी प्रज्ञा सहायक परियोजना अधिकारी, क्रांति कुमार सहायक परियोजना अधिकारी , इस कार्यक्रम का संचालन रंजय बैठा जिला समन्वयक जिला जल एवम स्वच्छता भोजपुर , और धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका कुमारी जिला परियोजना प्रबंधक जल जीवन हरियाली के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!