अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

भरतपुर 19 अगस्त

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

भरतपुर। जिले के गांव अऊ के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अऊ निवासी बबलू (35) वृंदावन से पोशाक देकर अपने गांव लौट रहा था, तभी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और घायल बबलू को डीग अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। मृतक बबलू एक पोशाक विक्रेता था और अक्सर पोशाक देने के लिए वृंदावन जाता रहता था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!