भरतपुर 23 अगस्त
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने किया कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, 6 कार्मिक मिले अनुपस्थित
भरतपुर.अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ब्रजेश कुमार चान्दोलिया ने शुक्रवार को चार कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें 6 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने बताया कि प्रातः 10.06 बजे कार्यालय उप नगर नियोजक का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 5 अधिकारी, कर्मचारियों में से 2 अधिकारी/कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने बताया कि जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र भरतपुर का प्रातः 10.18 बजे निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 10 अधिकारी, कर्मचारियों में से 3 अधिकारी/कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल का प्रातः 10.45 बजे निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 9 अधिकारी, कर्मचारियों में से 1 अधिकारी/कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। कार्यालय अतिरिक्त निदेशक कृषि (तिलहन) का प्रातः 11.10 बजे निरीक्षण किया गया जिसमें कोई भी अधिकारी/कार्मिक अनुपस्थित नहीं पाये गये।।
भरतपुर से हेमंत दुबे