अधिवक्ताओ ने कोतवाली उतरौला में गिरफ्तारी देकर जताया विरोध
REPOTER BY – वाजिद हुसैन , उतरौला
लेखपाल व अधिवक्ता विवाद मे जिला प्रशासन के अड़ियल रुख के बाद वकीलो ने शनिवार को गिरफ्तारी देकर विरोध जताया। गिरफ्तारी के बाद अधिवक्ताओ को कोतवाली उतरौला लाया गया जहाँ पर लगभग दो घण्टे बाद अधिवक्ताओ को छोड़ दिया गया। वकीलो के आंदोलन के चलते समाधान दिवस भी प्रभावित रहा।
अधिवक्ता संघ लेखपाल के निलंबन व तहसीलदार व एसडीएम के तबादले को लेकर 23 दिसम्बर से तीन सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रखा है, 17 जनवरी व 19 जनवरी को वकीलो ने चक्का जाम कर विरोध जताया गया था।
शनिवार को अधिवक्ताओ ने समाधान दिवस में आयोजित सभागार के सामने जमकर नारेबाजी की और उसके बाद तहसील परिसर से निकलकर कोतवाली उतरौला में गिरफ्तारी दी गई। कोतवाली जा रहे अधिवक्ताओ ने समाधान दिवस में आ रहे सीडीओ को आक्रोश का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओ ने सीडीओ वापस जाओ की जमकर नारेबाजी की। दो घण्टे बाद अधिवक्ताओ को बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया गया।प्रशासन ने अधिवक्ताओ के आंदोलन को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए थे। भारी संख्या पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।