अधूरे सड़क निर्माण से आए दिन हो रहे हादसे…..

अधूरे सड़क निर्माण से आए दिन हो रहे हादसे

 


बयाना। सड़क निर्माण में पीडब्ल्यूडी की धीमी गति आमजन के लिए परेशानी का सबब बन रही है।
कस्बे के भगवानबाड़ी बगीची रोड के लोगों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया की नगर पालिका के द्वारा पीडब्ल्यूडी के जरिए कस्बे की सड़कों का नवीनीकरण कराया जा रहा है लेकिन मिराना तिराहा से भगवानबाड़ी बगीची जाने वाली रोड खोदने के बाद ठेकेदार उसे नहीं बना रहा है करीब 1 महीने पहले खोदी गई सड़क में बने गड्ढों पर राहगीरों और वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो रहा है अधूरे छोड़े गए सड़क निर्माण से वाहन चालक आए दिन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं वहीं दुकानदारों का धंधा पूरी तरह चौपट हो गया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण पूरा करने के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!