अधूरे सड़क निर्माण से आए दिन हो रहे हादसे

बयाना। उपखंड के गांव हरनगर में सड़क निर्माण में पीडब्ल्यूडी की धीमी गति आमजन के लिए परेशानी का सबब बन रही है।
स्थानीय निवासी चेतन धाकड़ ने बताया कि ग्रामीणों में प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष है। पीडब्ल्यूडी के जरिए गांव हरनगर की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन कार्य पूरा नही होने कारण सड़क में बने गड्ढों पर राहगीरों और वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो रहा है लोगो को गंदे पानी व कीचड़ में होकर निकलना पड़ रहा आए दिन गड्ढों में स्कूल जाने वाले बच्चे व बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नही होने पर जन आंदोलन की भी चेतावनी भी दी है ।