ब्रेकिंग आगरा

आज खेरागढ़ नगर में जिलाध्यक्ष भाजयुमो ठा. हरिओम सिंह रावत जी मंडल अध्यक्ष पंकज ठाकुर की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन अभियान को गति देने के लिए बैठक का आयोजन किया जिसमें खेरागढ़ नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा मोहन गोयल जी,जिला महामंत्री पंकज कटारा जी ,जिला उपाध्यक्ष आशीष पाराशर जी,विधानसभा प्रभारी नवीन परमार जी,विधानसभा सहप्रभारी मनीष सिकरवार जी व समस्त खेरागढ़ नगर युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि किस तरह सभी लोगो को पार्टी के माइक्रो डोनेशन अभियान में सहभागिता देने के लिए प्रेरित करना है तथा मंडल अध्यक्ष पंकज ठाकुर द्वारा माइक्रो डोनेशन को लेकर मंडल टीम के साथ योजना बनाई गई व अभियान में खेरागढ़ मंडल को जिले में सबसे ऊपर ले जाने का वादा किया।