अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे कुचला,मौत

Riport By-सूरज कुमार

इटावा-कन्नौज हाईवे पर बहारपुर नहर पुल के पास शाम करीब 5 बजे  धान की भूसी लादकर जा रहे ट्रक के पहिए की बाइक सवार चाचा की कुचलकर मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया।घटना स्थल पर आसपास के लोगों व पुलिस के पहुचने से पहले ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार भरथना-विधूना मुख्य मार्ग नगला छोटे (साम्हो) निवासी मुंशीलाल 52 पुत्र सुखवासी अपने भतीजे विशाल 18 वर्ष के साथ भरथना स्थित धान मंडी से वापस गांव जा रहा था,रास्ते मे नहर पुल के पास पहुचने पर भरथना की तरफ धान की भूसी लादकर आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते बाइक में टक्कर मार दी,टक्कर लगने पर बाइक व पीछे बैठा मुंशीलाल ट्रक के पहिए के नीचे आ गए जिससे मुंशीलाल की  कुचलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि भतीजा सड़क से दूर जाकर गिरने से घायल हो गया।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक के पहिए के नीचे आने से मुंशीलाल  कुचल गया जब ट्रक के पहिए में फंसी बाइक को ट्रक चालक कुछ दूरी तक घसीटते हुए ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर मृतक के परिजन व कई ग्रामीण मौके पर पहुच कर रोते बिलखते रहे इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पुत्र सुनील की 6 दिसम्बर को शादी होनी है,उससे पहले हुए दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!