एंकर-जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली के पास स्थित सनई कटया के मध्य काले नमक ढाबे के सन्निकट सिद्धार्थनगर बस्ती हाइवे पर खड़ी एक ट्रक से बीती रात एक अनियंत्रित बोलेरो जा भिड़ी जिससे 9 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है |

हाइवे पर खड़ी ट्रक से भिड़ी अनियन्त्रित बोलेरो में कुल लगभग 11 लोग सवार थे जो बारात से वापस घर जा रहे थे कि तेज रफ्तार के कारण अनियन्त्रित बोलेरो खडी ट्रक से जा भिड़ी जिसके कारण 9 लोग काल के मुंह में समा गए और 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है जहॉं पर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है । जानकारी के अनुसार इस भीषण दुर्घटना मे जिन लोगों की मौत हुई है वह थाना शोहरतगढ़ के ग्राम महला खम्हरिया के निवासी बताए गए हैं ।
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट