अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

बसेड़ी ।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

कार में सवार करीब 10 लोग हुए घायल

नादनपुर थाना क्षेत्र के 320 की फाल के पास की है घटना

 

बसेड़ी उपखंड के नादनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।कार में सवार करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर बसेड़ी से धौलपुर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार बिरहटी गांव से शादी में शामिल होकर लौट रहे थे ,सुबह तकरीबन 8:30 बजे नादनपुर थाना क्षेत्र के 320 की फाल के समीप कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।कार में सवार करीब 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए,जिनमें बच्चे, पुरुष एवं महिलाएं शामिल हैं।सूचना पर नादनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची,और ग्रामीण एवं 108 की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी पहुंचाया।जहां से बृजबिहारी,ज्योति, बृजेश, आयुषी, उमा एवं आदित्य की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धौलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है वहीं अन्य घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी में उपचार जारी है।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!