अन्हैया नदी में कूदी युवती के मामले में पिता ने लापता पुत्री की खोजबीन को पुलिस को प्रार्थना दिया

Riport By-सूरज कुमार

क्षेत्र के मिरांव गांव के सतीश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि वह हरिद्वार में परिवार सहित रहकर मजदूरी का कार्य करता है,गांव में छोटा भाई रहता है,बीती 25 नबंवर को पुत्री प्रियांशी हरिद्वार से मिरांव गांव आई थी, मिरांव में कुछ देर रुककर वह बड़ी बहिन के भगवानपुर (औरैया) चली गई वहां से तीन दिन बाद पुत्री फिर से मिरांव गांव पहुच गई,बीती 29 नबंवर की शाम करीब चार बजे पुत्री फ़ोन पर बात करते हुए गांव के पास बह रही अन्हैया नदी के किनारे से लापता हो गई।नदी में पुत्री के कूदने की आशंका को लेकर  देर तक खोजबीन के बाद भी अब तक कोई सुराग नही मिल सका।पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!