अपनी कार्यशैली को लेकर व विवादों से गहरा नाता रखने वाले सीएचसी अधीक्षक डा.सुरेश चंद्रा के  स्थानांतरण का ऐसा आदेश हुआ

करनैलगंज/गोंडा -अपनी कार्यशैली को लेकर व विवादों से गहरा नाता रखने वाले सीएचसी अधीक्षक डा.सुरेश चंद्रा के  स्थानांतरण का ऐसा आदेश हुआ

 

 

कि वह जुलाई का वेतन अब नई तैनाती स्थल से ही ले सकेंगे और तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित स्थल पर ज्वाइन कर शासन को सूचित करेंगे। ऐसा आदेश शायद ही कभी किया गया हो।लम्बे अरसे से करनैलगंज में मलाई काट रहे व कुछ लोगो की निगाह में रसूखदार बने डा.सुरेश चंद्रा को शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से हटाकर उन्हें सन्त कबीर नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन रखा गया है और उन्हें तत्काल नवीन तैनाती स्थल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करने का सख्त निर्देश जारी किया गया है। अब इन्हें जुलाई माह का वेतन नवीन तैनाती स्थल से ही मिल सकेगा।
बताते चलें कि डा.सुरेश चंद्रा करनैलगंज सीएचसी पर करीब छः वर्ष से तैनात हैं जबकि एक डा.को इतने लम्बे समय तक एक स्थान पर तैनात रहना शायद नियम विरुद्ध ही होगा । डा.सुरेश चंद्रा के कार्यकाल में अस्पताल से बच्चा चोरी,नवजातशिशुओं की मौत पर हंगामा,अस्पताल गेट पर  प्रसव का गैर जिम्मेदाराना मामला व बहुत सी ऐसी घटनाए होती रही है रिपोर्ट-अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!