अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने के लिये राज्य सरकार कृतसंकल्पित ….जवाहर सिंह बेढम

अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने के लिये राज्य सरकार कृतसंकल्पित ….जवाहर सिंह बेढम

गृह राज्य मंत्री ने किया अटलबंध थाने का औचक निरीक्षण
व्यवस्थाओं का लिया जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

भरतपुर। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार शाम को शहर के अटलबंध थाने का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप अपराध के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेन्स की नीति है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिये अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये सलाखों के पीछे धकेलने के लिये राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल जी की सरकार बनने के बाद राजस्थान में अपराध का ग्राफ तेजी से घटा है, गैंगवार की वारदातों पर रोक लगी है साथ ही साईबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है, गैंगस्टर राज्य छोडकर प्रदेश के बाहर भाग रहे हैं साथ ही संगठित अपराधों व हत्या जैसे संगीन मामलों में लगातार कमी आई है। निरीक्षण के दौरान गृह राज्य मंत्री ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस सिस्टम में आवश्यक सुधार करते हुये अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलायें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्वेता यादव, एएसपी नीतिराज, पुलिस अधिकारी अकलेश सहित संबंधित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!