छत्तीसगढ़ रायगढ़ से :-महेंद्र अग्रवाल R9 भारत पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ देने हेतु राज्य सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना* ।
अरूण कातोरे के नेतृत्व में *कार्यकर्ताओं ने किया जंगी प्रर्दशन।

=========================
रायगढ़,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने संविधान में 127वां संशोधन करके पिछड़ा वर्ग हेतु 27प्रतिशत का आरक्षण लागु करने का कार्य राज्य सरकारों को सौंपा है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने इसे लागू नहीं किया है। छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग को 27प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने हेतु आज भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अरुण कातोरे के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सुबह दस बजे से भाजपा कार्यालय रायगढ़ में कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शूर हुआ। 11बजे सभी रैली की शक्ल में नारे लगाते हुए रामनिवास टाकीज चौक पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर बोला।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ के महामंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी डा. खिलावन साहू जी राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में अन्तर है, अभी तक उसने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। पिछड़ा वर्ग के हितों पर कुठाराघात हम सहन नहीं करेंगे। अपना वाजिब हक लेकर रहेंगे। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कातोरे ने राज्य की कांग्रेस की सरकार को ललकारते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र की जन हितैषी पिछड़ा वर्ग के 27प्रतिशत आरक्षण योजना को प्रदेश में लागू नहीं किया है उससे पिछड़ा वर्ग के लोग लाभान्वित होने से वंचित हो गए हैं। विधान सभा चुनाव में झूठा घोषणा पत्र जारी करके सत्ता पर काबिज होकर जिस तरह से उसने हर वर्ग के साथ छल किया है उसे छत्तिसगढ़ की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है।देश की आधी आबादी के लोग पिछड़ा वर्ग से हैं। और सभी आक्रोशित हैं, आने वाले समय में इसका परिणाम काग्रेस को भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के जिला मंत्री मनोरंजन साहू ने धरना स्थल में उपस्थित अन्य वर्ग के लोगों को भी पिछड़ा वर्ग के आवाज बुलन्द करने हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु अपने मंत्री मण्डल में पिछड़ा वर्ग के मंत्रियों को जगह देकर पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने षड्यंत्र करके पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया। छत्तीसगढ़ की जनता अब जाग गई है। और आगामी दिनों में कांग्रेस को उसका भरपूर जवाब मिलेगा। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष पंकज कंकरवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश गुप्ता, रायगढ़ नगर निगम के पूर्व सभापति सुभाष जी, भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के महामंत्री सतीश बेहरा, मंत्रीगण विलिस गुप्ता, महेश साहू, रत्थु लाल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोपिका गुप्ता, रायगढ़ नगर पालिक की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, किसान मोर्चा रायगढ़ के रमेश बेहरा ने भी सम्बोधित किया। सभी ने प्रदेश की काग्रेस की सरकार के जनविरोधी कार्यों की निन्दा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग हेतु लागू किए गए 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्रदेश वासियों को देना ही होगा । भारतीय जनता पार्टी हक की लडाई में आम जनता के साथ सदैव खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में आभार प्रर्दशन जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग महामंत्री स्वप्निल स्वर्णकार ने किया।
धरना प्रदर्शन के उपरान्त सभी ने जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कातोरे के नेतृत्व में रायगढ़ कलेक्टोरेट जाकर जिलाधीश के माध्यम से प्रदेश के मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा।
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में लैलूंगा के पूर्व विधायक श्रीमती सुनीति राठिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमीति सदस्य अशोक यादव, भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, भाज्युमो जिला रायगढ़ के अध्यक्ष विनायक पटनायक, सुभाष गोयल, मंजुल दीक्षित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के महामंत्री सनत नायक, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, रामचरण कुंभकार,मंत्री लक्ष्मी वैष्णव, रमेश गुप्ता, गोविंद दास महंत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ आई टी सेल के संयोजक रमेश साहू, कोषाध्यक्ष जय डनसेना, कार्यालय मंत्री ज्ञानू मोदी, भाजयुमो के जिला महामंत्री सूरज शर्मा, प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य विकास केडिया, प्रवीण द्विवेदी, राजेन्द्र दीवान, दिलराज सिंह, रामजाने भारद्वाज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ नगर अध्यक्ष कैलाश यादव, चक्रधर नगर अध्यक्ष केशव जायसवाल, सरजू पटेल, किसान मोर्चा रायगढ़ के प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा धरमजयगढ़ के अध्यक्ष भोगेश्वर बेहरा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा पुसौर के अध्यक्ष उपेन्द्र भोए, अभाविप के जिला पदाधिकरी जितेंद्र गुप्ता पूर्व मण्डल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता,सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, भाजपा के प्रदेश, जिला के पदाधिकरी उपस्थित रहे।