अल्ट्राटेक यशस्वी सरपंच सम्मान समारोह में भरतपुर से सरपंच चंद्रकांता हुई सम्मानित

अल्ट्राटेक यशस्वी सरपंच सम्मान समारोह में भरतपुर से सरपंच चंद्रकांता हुई सम्मानित

 

भरतपुर। अल्ट्राटेक सीमेंट एवं राजस्थान पत्रिका समूह के सहयोग से अल्ट्राटेक यशस्वी सरपंच सम्मान समारोह का आयोजन पवना पैलेस होटल अलवर में आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में भरतपुर से एकमात्र सरपंच चंद्रकांता सरपंच ग्राम पंचायत बरौलीछार को ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा सम्मानित किया गया। अल्ट्राटेक यशस्वी सरपंच सम्मान समारोह में राजस्थान के करीब 9 हजार सरपंचों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिनमें से पैनल तैयार कर करीब 150 सरपंचों को सम्मान समारोह में आमंत्रित करते हुए मात्र 20 सरपंचों को यशस्वी सरपंच का खिताब प्रदान किया गया।इस मौके पर मंत्री संजय शर्मा, महापौर अलवर सहित राजस्थान पत्रिका के एडिशनल चीफ, अल्ट्राटेक के सीनीयर अधिकारी व सरपंच गण उपस्थित रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!