अवैध ढंग से बालू उठाव करते ट्रैक्टर को किया गया जब्त l

चंदवारा से जयकांत कुमार की रिपोर्ट,

चंदवारा : चंदवारा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में तिलैया डैम ओपी थाना क्षेत्र के बराकर नदी से अवैध बालू लदे छः ट्रैक्टर को बालू सहित जब्त किया गया। इस बाबत अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने बताया की झारखंड सरकार के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को बराकर नदी से अवैध तरीके से बालू का खनन कर परिवहन कर रहे बालू लदे 6 ट्रैक्टर को जब्त करते हुए तिलैया डैम ओपी में सुरक्षार्थ रखा गया है व 02 ट्रेक्टर को बांझेडीह फोरलाईन रोड से भी जब्त किया गया है जिसे चंदवारा थाना में सुरक्षित रखा गया है। जब्त सभी ट्रेक्टर संचालकों पर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी कोडरमा को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि 10 जून से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार नदियों से बालू का उठाव प्रतिबंधित रहता है इसके मद्देनजर अवैध बालू खनन एवं परिवहन करने वालों पर इस प्रकार की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। विदित हो कि एक साथ छ ट्रैक्टर पकड़े जाने पर बालू माफियाओं में काफी हड़कंप मचा है और भय व्याप्त है। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, तिलैया डैम ओपी प्रभारी मदन मुंडा व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!