अवैध हथियारों सहित दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

भरतपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियारों के खिलाफ संचालित अभियान के अंतर्गत रेंज आईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एएसपी मुख्यालय लालचन्द कायल एवं सीओ सिटी सुनील प्रसाद शर्मा के निकटतम पर्यवेक्षण में डीएसटी टीम, साईबर सैल टीम और थाना कोतवाली की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस टीम ने बावरिया बस्ती के पास रेल्वे लाईन व जिन्दल अस्पताल को जाने वाली सड़क के बीच में खाली जगह पर बैठे आरोपी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र थानसिंह जाति जाट उम्र 26 साल निवासी लांकी थाना कुम्हेर जिला डीग हाल डीसीपीओ आरएफएस फायर बिग्रेड माउण्ट आबू सिरोही व धर्मेन्द्रसिंह पुत्र वीरीसिंह जाति जाट उम्र 24 साल निवासी बरताई थाना कुम्हेर जिला डीग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र थानसिंह के कब्जे से काले रंग ट्रोली बैग से तीन पिस्टल 32 बोर, दो मोबाईल (एक आईफोन व एक नोकिया मोबाईल), एक चैन मय लॉकेट के सोने जैसी, 1900/- रूपये नगद व एक घडी तथा आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र बीरीसिंह के कब्जे से पिटठू बैग मे दो पिस्टल 32 बोर, एक मोबाईल रैडमी जप्त किया है। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध हथियार मध्यप्रदेश से लाना बताया है और पहले भी कई लोगों को अवैध हथियार लाकर देना बताया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे