अवैध हथियार सहित फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियार सहित फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर. जिले की रूपवास थाना पुलिस ने फेसबुक पर अवैध हथियार के साथ विडियो डालकर लोगों में भय व्याप्त करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों को जब्त किया गया है। थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया कि 13.08.2024 को विष्णु पुत्र रमेशचन्द निवासी सिधावली रोड ने छोटू उर्फ राज सोनी के विरूद्ध फेसबुक पर अपने हाथों में अवैध हथियार का विडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर लोगों में भय व्याप्त कर धमकी देने का मामला थाना रूपवास में दर्ज कराया था। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटू उर्फ राज सोनी पुत्र सुरेश उम्र 23 साल जाति स्वर्णकार निवासी चौधरी मौहल्ला कस्वा रूपवास व दिनेश पुत्र हरदयाल उम्र 36 साल जाति ब्राह्मण निवासी काला अट्टा कस्वा मौहल्ला कस्वा रूपवास को गिरफतार कर विडियों में दिख रहे अवैध हथियारों को जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध हथियारों के बारे में गहनतापूर्वक पूछताछ जारी है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!