आखिर रैन बसेरे में क्यों लटका ताला
रैन बसेरा में ताला लटका देख लौटे यात्री
भरथना ई०ओ०की कार्यवाही का भी नहीं हुआ कोई असर
पालिका का रैन बसेरा शनिवार को भी रहा बन्द
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद द्वारा भरथना रेलवे स्टेशन के निकट जयन्ती अग्रवाल धर्मशाला में संचालित अस्थाई रैन बसेरे में आज शाम साढ़े 4 बजे ताला लटका हुआ देखा गया।
इस बीच सर्दी के सितम से बचने के लिए रैन बसेरे में ठहरने पहुंचे कुछ यात्रियों को ताला देखकर मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
आपको बतादें शासन के निर्देशानुसार सर्दी से बचाव हेतु स्थानीय स्तर के प्रशासन को जगह जगह रैन बसेरा बनाये जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत भरथना पालिका प्रशासन ने भरथना रेलवे स्टेशन के निकट यात्रियों व असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अस्थाई रैन बसेरे बनाए है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि उक्त रैन बसेरा बिना किसी कारण के बंद देखा गया है। जिसके कारण सर्दी से बचने बालों को भटकना पड़ा। बीते दिनों जिकाधिकारी के निर्देश पर भरथना के उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने उक्त रैन बसेरा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे जिसमें रैन बसेरा पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। जिसमे एसडीएम के निर्देश पर कुछ कर्मचारियों को निलम्भित भी किया गया था, इसके बाद रैन बसेरा पर तैनात कर्मचारियों में कोई सुधार नही देखने को नही मिल रहा है जिसके चलते लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
