R9 भारत से राजेश कुमार महल की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार
*****
आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न…..
लातेहर ………..

आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारीयों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में सभी कोषान्ग के वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी ,के साथ गोपनीय कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया ।
उपायुक्त ने आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत सभी चुनावी प्रक्रियाओं को स्वच्छ साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने की बात कही…………. बैठक में उपायुक्त ने आगामी चुनाव के मद्देनजर गठित विभिन्न कोषांगो के वरीय पदाधिकारीयों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक को चुनाव के दौरान कार्य करने वाले पदाधिकारीयो एवं कर्मियों से संबंधित डाटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया ।चुनाव के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों से संबंधित सूची जल्द से जल्द सामग्री कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।
इसके अलावे बैठक में उपायुक्त ने मतदान के समय मतदान कर्मियों को सेक्टर व बूथ तक पहुंचाने के लिए छोटी– बड़ी वाहनों का आकलन करते हुए वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया ।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आगामी चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु यह बहुत जरूरी है कि चुनाव में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए उपायुक्त ने वरिया पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग को कार्य योजनाओं तैयार करते हुए प्रशिक्षण संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश किया दिया गया।
बैठक में कोषागानों के गठन व पदाधिकारीयों– कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान दल–सेक्टर मजिस्ट्रेट को समाग्री वितरण , मतदान पेटी की उपलब्धता ,पंजी संधारण, मतदान कर्मियों के आवागमन के लिए वाहन की सुविधायें,मतदाता जागरूकता संबंधित कार्य समेत कई अन्य मुद्दों पर विचार –विमर्श कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
******
बैठक में अपर समाहर्ता श्री आलोक शिकारी कच्छप,निदेशक डीआरडीए ,श्री प्रभात रंजन चौधरी ,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी –सह –अनुमंडल पदाधिकारी ,लातेहार श्री मोहम्मद परवेज ,जिले के विभिन्न कोषांगो के वरीय पदाधिकारीयों, प्रभारी पदाअधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।………..