आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अंतरराज्यीय सीमा

स्टेट कोऑर्डिनेटर साहिल मध्य प्रदेश
MN – 8878420082

आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अंतरराज्यीय सीमा
से लगे जिलों के दंडाधिकारियों की बैठक नागपुर में संपन्न


छिन्दवाड़ा/ 22 जुलाई 2023/ मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगे जिलों के दंडाधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक शनिवार को नागपुर में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर छिंदवाड़ा श्रीमती शीतला पटले, कलेक्टर सिवनी श्री क्षितिज सिंघल, कलेक्टर जिला नागपुर महाराष्ट्र श्री विपिन इतनाकर और छिंदवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा के साथ ही एडीएम श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम सौंसर श्री श्रेयांश कुमट, एसडीएम पांढुर्णा श्री आर.आर.पांडे, एसडीएम चौरई श्री प्रभात मिश्रा और इन अनुविभागों के एसडीओपी, एसडीएम काटोल श्री शिवराज पडोले और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक/330/2206/23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!